LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

सरहुल पर्व: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरना समितियों की भेंट, पूजा में शामिल होने का न्योता

रांची: झारखंड के प्रमुख आदिवासी पर्व सरहुल को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विभिन्न सरना समितियों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को 21 मार्च 2026 को आयोजित पारंपरिक सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

सबसे पहले केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल में आयोजित सरहुल पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की समेत अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे। इसके बाद डहूटोली, हातमा स्थित सरना पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और अपने क्षेत्र में होने वाले सरहुल महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडलों ने सरहुल पर्व की पारंपरिक महत्ता और आदिवासी संस्कृति में इसके महत्व पर चर्चा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को शुभकामनाएं दीं और आदिवासी संस्कृति व परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

राजधानी रांची समेत राज्यभर में सरहुल के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न सरना समितियां अपने क्षेत्रों में पारंपरिक पूजा, जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री को मिले आमंत्रण से इस वर्ष के उत्सव का महत्व और बढ़ गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *