झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ की बैठक संपन्न, समाजहित में पांच सूत्री संकल्प लिया गया
समाचार :


जमशेदपुर। झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 जनवरी 2026 को केन्द्रीय ह्यूम पाइप स्थित संपर्क कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जी के 10 हजार कैलेंडर समाज में निःशुल्क वितरण करने का निर्णय दोहराया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026 के लिए संघ द्वारा समाजहित में पांच सूत्री संकल्प तैयार किया गया।
इन संकल्पों में सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देना, शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना, सांस्कृतिक व वैदिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए सादगी को अपनाना, दहेज, अंधविश्वास एवं मद्यपान जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्ति का संकल्प तथा संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय शामिल है।
बैठक में अशोक पांडेय, बाला शंकर तिवारी, रामानुज चौबे, चंद्र प्रकाश शुक्ला, चंदू मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, बिरेंद्र तिवारी, सौरव तिवारी, राजन पांडेय, सौरव ओझा एवं धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
भवदीय
डॉ. पवन पांडेय
केन्द्रीय अध्यक्ष
झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ

