Newsझारखण्ड

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स का रजत जयंती समारोह, 15 विशिष्ट नागरिकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज आयोजित रजत जयंती समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 विशिष्ट लोगों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित होने वालों में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. अशोक कुमार सेन, शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. पद्मजा सेन, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन दरिपा, निरंजन साव, रामेश्वर पासवान, डॉ. ए. के. गोस्वामी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. बीना मुंदड़ा, डॉ. विजय मुंदड़ा, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सुल्तानिया, अमरेंद्र उर्फ ज्ञानी, समाजसेवी संचूं तिर्की, गुरमुख सिंह खोखर तथा राजकुमार सिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर शहर के 25 पत्रकारों को भी “जनता की आवाज सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही चाईबासा चेंबर की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले संस्थापक एवं संस्थापक सदस्यों को “नींव के पत्थर सम्मान” प्रदान किया गया।

 

नींव के पत्थर सम्मान प्राप्त करने वालों में चाईबासा चेंबर के संस्थापक सह अध्यक्ष अनूप कुमार सुल्तानिया, प्रथम अध्यक्ष सह संस्थापक सदस्य विमल शर्राफ, संस्थापक सदस्य स्व. सत्यनारायण पाल, स्व. पवन अग्रवाल, जयप्रकाश मुंदड़ा, प्रदीप कुमार सिंह, अजय सुल्तानिया, विजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मनोज जोशी तथा इम्तियाज़ खान शामिल हैं।

 

चाईबासा चेंबर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को “निर्माण के सहभागी सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के प्राप्तकर्ताओं में स्वर्गीय राजकुमार अग्रवाल, स्वर्गीय राम अवतार नेवटिया, गुरमुख सिंह खोखर, विमान कुमार पाल, संजय दोदराजका, दीपक शर्मा, सी.ए. राजेश मोहता, विकास चंद्र मिश्रा, गोपेश प्रधान, शकिलूर रहमान, विजय प्रसाद, जगदीश पसारी, विजय सुल्तानिया तथा सोम प्रकाश मुंदड़ा शामिल हैं।

 

वर्ष 2025–27 की कार्यसमिति के सदस्यों को “संघर्ष के साथी सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में सुनील दोदराजका, मनोज जिंदल, जितेंद्र मद्धेशिया, दिलीप शर्मा, मनीष कुमार सिंह, मनीष पसारी, रितेश कुमार, आशीष पांडेय, चंदन झा, संजय चावला, अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण मुंधड़ा, निरंजन पाडिया तथा सूरज खन्ना शामिल हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मंच के पीछे लगी स्क्रीन पर चाईबासा चेंबर के 25 वर्षों के सफर को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया गया। मंच का संचालन रोशनी भाग्य द्वारा किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *