HealthLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

प्रखंड स्वास्थ्य मेला में 1205 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

मंगलवार को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राभरी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन सोरेन के देखरेख में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला सम्पन्न हुआ। इस मेले में 1205 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया ।

स्वास्थ्य मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा, विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख सुमना देवी, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, सुलेखा हांसदा , अनिल सोरेन, रवि महतो एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख आरती हांसदा एवं अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

इस दौरान डॉ. एसएम देमता ने अतिथियों को स्वास्थ्य मेले में लगे विभिन्न स्टोलों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के क्रम में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यक जानकारियां प्राप्त की।

 

प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य मेले आयोजित होते रहना चाहिए, ताकि रोगियों को सुगमता से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। जिप सदस्य अमोदिनी महतो एवं सुलेखा हांसदा ने कहा कि गत बार अव्यवस्थित ढंग से स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ था, लेकिन इस बार व्यापक प्रचार प्रचार, भव्य एवं आकर्षक ढंग से मेला का आयोजन हुआ।

 

अमोदिनी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए हमसब जन प्रतिनिधि उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

बीपीएम पंकज कुमार एवं डॉ. एसएम देमता ने स्वास्थ्य विभाग के उपलब्धयों का रिपोर्टकार्ड उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में ओपीडी में 43013 मरीज इलाज कराने आए। आपातकालीन सेवा में 283 मरीज, सामान्य प्रसव 3027, सीजेरियन ऑपरेशन 19, टीबी के 37, लेप्रोसी 12, महिला बांध्याकारण के 202 मरीजों की सफलतापूर्व इलाज किया गया था।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ डॉ. हिरणमाई हेंब्रम, डॉ. श्याम सोरेन, डॉ. एसएम देमता, डॉ. विकास मोदक, डॉ. आकाश सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *