संत शिरोमणि रविदास जयंती मे विहिप और संघ हुए शामिल- संत रविदास जी ने भक्ति से समाज को जोडा और गिरायी जाति की दीवार
बिरसानगर 1 नं जोन मे रविदास समाज द्वारा आयोजित संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाया जहां विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल होकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया बजरंगदल संयोजक जमशेदपुर महानगर संयोजक और रविदास समाज के कर्मठ सदस्य चंदन दास जी ने रविदास समाज के लोगों का उत्साह बढाते हुए संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए भक्ति और अपने धर्म मे अटूट विश्वास रखते हुए समाज को एकजुट और अग्रसर रहने को कहा, संत रविदास जी धर्म की रक्षा के लिए कभी झुके नही और वे एक संत होकर लाखों हिंदूओं को इस्लाम धर्म मे जाने से रोका, भगवान कृष्ण के भक्त मीराबाई उनकी शिष्य थी जो दर्शाता है कि जाति की दीवार को उन्होने उस वक्त तोडा था, विहिप और संग के सदस्यों ने रविदास समाज के जनप्रतिनिधियों से मिलकर सभी को रविदास जयंती की शुभकामनायें दी और सभी के संग मिल बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया , विहिप जमशेदपुर महानगर से जिलामंत्री चंद्रिका भगत ,सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सुभाष चटर्जी जी , गौरक्षा प्रमुख मनीष सिंह जी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से दिनेश मंडल जी, विक्रम जी, मनोज जी और अन्य अधिकारीगण शामिल हुए


प्रदीप सिंह
प्रचार प्रसार विभाग
विश्व हिन्दू परिषद

