Newsझारखण्ड

सेवानिवृत्त शिक्षिका यशवंती सावैयां का निधन  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा की सेवानिवृत्त शिक्षिका यशवंती सावैयां का बुधवार को निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं। उनके निधन से परिवार, शिक्षा जगत और परिचितों में शोक की लहर है।

 

परिजनों के अनुसार यशवंती सावैयां लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और जीर्ण बीमारी से जूझ रही थीं। वे अपने मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

 

यशवंती सावैयां अपने पीछे बहू, पोता-पोती, बेटी और दामाद को छोड़ गई हैं। उनकी सुपुत्री मुक्ति रानी सावैयां ने बताया कि दिवंगत यशवंती सावैयां का अंतिम संस्कार उनके मूल गांव गितिलपी, सागवान बगान परिसर में दिनांक 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को किया जाएगा।

 

उनके निधन पर ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति, पश्चिमी सिंहभूम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। समिति के सदस्यों ने सिंहबोंगा से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को आदिङ में स्थान मिले और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।

 

यशवंती सावैयां के निधन को शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *