नगरपालिका चुनाव–2026 : चाईबासा व चक्रधरपुर में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तेज
चाईबासा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के कार्यालय द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन दाखिल किए जाने से संबंधित प्रतिवेदन जारी किया गया है। यह जानकारी सूचना भवन (मीडिया कोषांग) से प्रेस विज्ञप्ति संख्या 15/2026 के माध्यम से बुधवार, 04 फरवरी 2026 को दी गई। प्रतिवेदन में दिनांक 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक दाखिल नामांकन पत्रों का विवरण दिया गया है।


नगर परिषद चक्रधरपुर में अध्यक्ष पद के लिए कुल 09 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें 01 महिला एवं 08 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए नाम-निर्देशन पत्रों की कुल संख्या 15 रही। वहीं वार्ड पार्षद/सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 23 तक कुल 90 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिसमें 43 महिला एवं 47 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। इस श्रेणी में कुल 121 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
इसी प्रकार नगर परिषद चाईबासा में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें 01 महिला एवं 10 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए नाम-निर्देशन पत्रों की कुल संख्या 19 दर्ज की गई। वार्ड पार्षद/सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 21 तक कुल 106 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिसमें 54 महिला एवं 52 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। इस दौरान कुल 157 नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।
विशेष सूचना के अनुसार, कल दिनांक 05 फरवरी 2026 को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से की जाएगी।

