JamshedpurNewsझारखण्ड

फ्लाइट ऑफ फैंटेसी: राउंड टेबल इंडिया एरिया 16 ने 70 बच्चों के सपनों को दी उड़ान, दिल्ली में दिखाया लोकतंत्र का गौरव  

 

 

 

राउंड टेबल इंडिया की राष्ट्रीय एवं प्रेरणादायक पहल “फ्लाइट ऑफ फैंटेसी” के अंतर्गत राउंड टेबल इंडिया – एरिया 16 द्वारा झारखंड और ओडिशा के विभिन्न शहरों से आए 70 स्कूली बच्चों को हवाई यात्रा के माध्यम से दिल्ली लाकर एक अविस्मरणीय शैक्षणिक एवं प्रेरक अनुभव प्रदान किया गया।

 

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर, रांची, संबलपुर, भुवनेश्वर एवं कटक से चयनित बच्चों ने पहली बार हवाई यात्रा का रोमांच अनुभव किया। बच्चों की आँखों में उत्साह, चेहरे पर मुस्कान और मन में सपनों की नई उड़ान साफ़ दिखाई दे रही थी।

 

जमशेदपुर से JGSRT 224 के चेयरमैन श्री विवेक नरेडी एवं कोषाध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल द्वारा राउंड टेबल इंडिया के संरक्षण में संचालित विद्यालय बिष्टुपुर के 3 बच्चों को रांची से दिल्ली हवाई यात्रा द्वारा ले जाया गया।

– JYRT 338 के चेयरमैन श्री ऋषभ अग्रवाल द्वारा ABR पब्लिक स्कूल के 5 बच्चों एवं 1 शिक्षक को।

 

दिल्ली पहुँचने के बाद बच्चों के ठहरने एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था राउंड टेबल इंडिया द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा और इतिहास को नज़दीक से देखा।

 

इसके पश्चात बच्चों को संसद भवन ले जाया गया, जहाँ उनकी मुलाकात भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में Minister of State for Defence (रक्षा राज्य मंत्री) के पद पर माननीय श्री संजय सेठ से हुई। माननीय मंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें संसद भवन के विभिन्न कक्षों एवं संग्रहालयों का भ्रमण कराते हुए भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की जानकारी दी। यह अनुभव बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और

जीवन भर याद रहने वाला रहा।

 

इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया JGSRT 224 के चेयरमैन श्री विवेक नरेडी ने बताया कि “फ्लाइट ऑफ फैंटेसी” केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, सपनों और भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम है।

बच्चों ने हवाई जहाज़ में बैठने, दिल्ली घूमने और देश की सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रपति भवन एवं संसद भवन को देखने को लेकर अपार खुशी और उत्साह व्यक्त किया।

 

राउंड टेबल इंडिया द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं, ताकि कम संसाधनों वाले बच्चों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा मिल सके।

 

राउंड टेबल इंडिया अपने मूल मंत्र “शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता (Freedom Through Education)” को साकार करने हेतु निरंतर समाजसेवा और बाल सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *