LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Big Breaking- रेस ट्रैक में तब्दील हुई राजनगर चाईबासा मुख्य मार्ग, ओवरटेक कर रहे दो यात्री बस में भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल

Saraikella/Rajnagar- थाना छेत्र के मुरूमडीह में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे चाईबासा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे दो यात्री बस (रजनी बस संख्याJH05BK9454 एवं माँ पार्वती बस JH05BH3183) ओवरटेक करने के दौरान आपस में भिड़ गए, जिस से बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए वही दो को गंभीर चोटें आई है।

 

दुर्घटना होते ही चालक और खलासी मौके से भाग निकले,वहीं इसकी सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस भी मौके पर पहुँची। घायलों को एम्बुलेंस से राजनगर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया,खबर लिखे जाने तक घायलों का ईलाज चल रहा है।

बता दें कि हाता चाईबासा मुख्य मार्ग इन दिनों रेस ट्रैक में तब्दील हो गई है क्या बस क्या ट्रक सभी तेज रफ्तार से राजनगर बाज़ार क्रॉस करते है। खासकर यात्री बस पैसेंजर उठाने के चक्कर मे तेज रफ्तार से एक दूसरे को ओवरटेक करते है,जिसमे यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर सफ़र करने में मजबूर है। इस तरह बेलगाम गाड़ी चलने से हमेशा बड़ी दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है और आज वो सम्भावना हकीकत बन गई। यदी आज की घटना से सिख लेकर विभाग या प्रशासन यात्री बसों पर लगाम नही कसती है, तो भविष्य में ऐसी घटना दोबारा देखने को मिल सकता है इस बार बड़ा नुकशान नहीं हुआ लेकिन समय का चक्र हमेशा एक जैसे नहीं चलता।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *