Newsझारखण्ड

मंईयां सम्मान योजना: रुकी हुई किस्तों का भुगतान फिर शुरू करने की तैयारी

झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़े लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। जिन महिलाओं का योजना के तहत भुगतान किसी कारणवश बंद हो गया था, उन्हें दोबारा राशि देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार योजना की शुरुआत में कई लाभुकों को नियमित रूप से किस्त की राशि मिली, लेकिन तीन से चार किस्त के बाद अचानक भुगतान रुक गया। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पात्र लाभुकों के खाते में पैसा नहीं पहुंच रहा है।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। निर्देश दिया गया है कि जिन लाभुकों का भुगतान तकनीकी या अन्य कारणों से रुका है, उनकी पूरी सूची और विवरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भुगतान रुकने के कारणों का भी स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया है।

सरकार का उद्देश्य है कि सत्यापन के बाद जल्द से जल्द बकाया राशि लाभुकों के खातों में भेजी जाए। इस पहल से हजारों महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *