LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

जीतेश सिंहदेव बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, कहा राज्य में मानव अधिकार को लेकर खिचेंगे लंबी लकीर

Saraikella- सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर निवासी जीतेश सिंहदेव को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के सामाजिक सुरक्षा विभाग का झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद का राष्ट्रीय स्वयंसेवक नियुक्त किया गया है।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र में लिखा गया है कि श्री सिंहदेव को परिषद के साथ ही स्वयंसेवा में रुचि, समर्पण एवं उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री सिंहदेव पर आस्था जताते हुए कहा है कि वे परिषद के उद्देश्यों को सही दिशा में ले जाते हुए बड़ी इबादत लिखेंगे, साथ ही परिषद में वृहत बदलाव लाएंगे।

प्रेस से बातचीत के दौरान जीतेश सिंहदेव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मिलना गौरव के साथ ही चुनौतीपूर्ण भी होगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वे आगे भी समर्पित ढंग से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *