JamshedpurNewsझारखण्ड

जनसंपर्क अभियान में इंदु सिंह ने मांगा समर्थन स्वच्छ और विकसित जुगसलाई का दिया भरोसा

 

जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदु सिंह ने गुरुद्वारा रोड, घोड़ा चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी 23 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए अपना बहुमूल्य वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं। इंदु सिंह ने जनता को विश्वास दिलाया कि जीत के बाद उनका मुख्य लक्ष्य गंदगी मुक्त और विकसित जुगसलाई बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल और नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, जिला महासचिव गीता सिंह, अंकित सिंह, रवि सिंह सहित विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *