LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

विभागीय भक्त सम्मेलन का ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया उद्धघाटन

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुंदरीलोंग में श्री श्री 108 स्वामी निगमानंद सरस्वती प्रवर्तित मानुष मुड़िया विभागीय भक्त सम्मेलन का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया।

वहीं विधायक ने ठाकुर महाराज के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की तरक्की व खुशहाली का कामना किया। वहीं उन्होंने नगर परिक्रमा को रवाना भी किया। सैकड़ों महिला पुरूषों ने झांकी निकालकर गांव का परिक्रमा करते हुए तीन किलोमीटर पैदल यात्रा कर टीकर तक नगर कीर्तन किया गया। श्री श्री निगमानंद सरस्वती महाराज का रथ के साथ नाम संकीर्तन व गाजा बाजा के साथ परिक्रमा किया गया।

तीन दिवसीय भक्त महा सम्मेलन 21 फरवरी तक चलेगा व 22 फरवरी को समाप्त किया जाएगा। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भक्ति गीत, बाउल संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। प्रवचन व सनातन धर्म पर व्याख्या मंहंत महाराज द्वारा किया जाएगा। तीन दिवसीय कोल्हान स्तरीय भक्त सम्मेलन में आसाम बंगीय सारस्वत मठ हालिशहर के महंत ब्रजेशानंद सरस्वती ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष श्री मत विमलानंद सरस्वती व संन्यासी, ब्रह्मचारी गण द्वारा कार्यक्रम में भक्तों को सनातन धर्म में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालेंगे। बसुमती महतो ने बताया कि आज उद्घाटन के बाद तीन दिवसीय भक्त सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।

नगर परिक्रमा के बाद पूजा पाठ , आरती किया गया। उन्होंने कहा कि महंत महाराज व संन्यासी, ब्रह्मचारी द्वारा प्रवचन आदि कार्यक्रम तीन दिनों तक चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पुरे कोल्हान के भक्त यहां उपस्थित हुए हैं। मौके पर संचालन समिति के अध्यक्ष बासुदेव चटर्जी, झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो,अनिता पारित,अजीत महतो , कान्हाई गोराई, सुधा निधि , मोहन महतो , पूर्ण शशि महतो आदि उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *