रविरंजन कुमार विक्रम ने सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के 27वें आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी रविरंजन कुमार विक्रम ने सिंहभूम ‘कोल्हान’ प्रमंडल, चाईबासा के 27वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।


पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को समय पर मिले।

पदभार ग्रहण के अवसर पर आयुक्त के सचिव अजय कुमार साव, अपर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम प्रवीण करेकट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, उपनिदेशक सामाजिक सुरक्षा खुशेन्द्र सोन केशरी, नजारत उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार तथा स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संक्षिप्त परिचर्चा भी हुई, जिसमें प्रमंडल की विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा की गई।

नव पदस्थापित आयुक्त ने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे।

