तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन
राधेश्याम ट्रस्ट द्वारा संचालित नव ज्योति विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था, जिसका आज समापन हो गया। विद्यार्थियों ने इस समर कैंप का भरपूर आनंद उठाया और नए कौशल सीखे।

स्कूल सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव और प्रिंसिपल मैम श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव ने शिविर की देखरेख की और छात्रों को गणित के गुर, नुक्कड़ नाटक, शिल्प, आउटडोर खेल, योग और ध्यान जैसी नई चीजें सिखाईं।
शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह सिखाना था कि वे अपनी छुट्टियां स्क्रीन का उपयोग करने के बजाय उपयोगी चीजों में कैसे व्यतीत करें। शिविर में विद्यालय के शिक्षक नीरज झा, रुचि कुमारी, पिंकी कुमारी एवं अनीषा श्रीवास्तव ने योगदान दिया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


