Newsझारखण्ड

गोमियाडीह में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत 

 

कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र गोमियाडीह में महाशिवरात्रि पूजा के शुभ अवसर पर आदर्श फुटबॉल एकादमी की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व विशिष्ट अतिथि में पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, पीकेट के रंजीत यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंगल मुंडा शामिल हुए.

 

फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच स्टिंग एफसी गोमियाडीह व ममता एफसी बड़ासेगोई के बीच खेला गया. जिसमें गोमियाडीह एफसी की टीम विजेता रही. इससे पूर्व अतिथियों ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. विजेता टीम को 20 हजार व उपविजेता रहे ममता एफसी बड़ासेगोई की टीम को 13 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे ले बेटा दनादन व चौथे स्थान पर रहे लुपुतीयांग बुरू एफसी की टीम को 5-5 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है. श्री बोदरा ने कहा की युवाओं को खेल में अपना कैरियर बनाना चाहिए.

उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा. मौके पर सुनील मुंडा, सुखराम मुंडा,चामु माहली, राजेंद्र माहली, कमल माहली, मोतीलाल मुंडा,आशु मुंडा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *