LatestNewsझारखण्डसरायकेला

जोनबनी के राजा तालाब में साढ़े तीन लाख से बनेगी स्नान घाट,

जिप सदस्य सुलेखा हांसदा ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास

राजनगर प्रखंड अंतर्गत जोनबनी गांव में गुरुवार को जिला परिषद सदस्य सुलेखा हांसदा (भाग -16) ने 15वें वित्त आयोग से बनने वाली स्नान घाट की आधारशीला रखी। स्नान घाट जोनबनी गांव के राजा तालाब में बनेगा। जिसकी कुल लागत 3,50,000 रूपये है। जिसके संवेदक राजेश महतो हैं।

मौक़े पर जिप सदस्य सुलेखा हांसदा ने कहा कि स्नान घाट बन जाने से ग्रामीणों को नहाने व कपड़ा आदि धोने में काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों की मांग है कि राजा तालाब का जीर्णोद्धार भी किया जाए। जिससे तालाब में जल धारण क्षमता बढ़े और जल का उपयोग क़ृषि कार्य में भी ग्रामीण कर सकें। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी देखरेख में स्नान घाट का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने को कहा। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा ने कहा कि वर्तमान चंपाई सरकार में काफी तीव्र गति से विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। सरकार ग्रामीण सकड़ों का मजबूतीकरण, तालाबों का गहरीकारण, सिंचाई की सुविधाएं, पेयजल की व्यवस्था, सर्वजन पेंशन, शिक्षा, रोटी, कपड़ा, मकान सहित तमाम मूलभूत जरूरत को पुरा करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान जिप सदस्य मालती देवगम (भाग -15), मुखिया नमिता सोरेन, पीएस मेंबर जितराय हांसदा, डोबरो देवगम, पटेल हांसदा, बुद्धेश्वर सोरेन, मार्शल पूर्ति, श्याम टुडू, ग्रामप्रधान जितराय हांसदा, सोनाराम मुंडरी, दुलूराम सरदार, बालेबुई तियु,सोमा तियु सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *