कोल्हान आयुक्त सह कुलपति से मिले घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी, किया सम्मानित
घाटशिला : Siddharth Anandकोल्हान प्रमंडल के आयुक्त सह कोल्हान विश्वविद्यालय के नए प्रभारी कुलपति हरि कुमार केसरी (आईएएस) से उनके कार्यालय में घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी मिलकर प्राचार्य ने सर्वप्रथम आयुक्त सह कुलपति को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया. घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ चौधरी ने अपने इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कुलपति को कॉलेज की स्थिति से उन्हें अवगत कराया. इसके साथ प्राचार्य ने आयुक्त सह कुलपति हरि कुमार केसरी को घाटशिला कॉलेज आने का अनुरोध किया. प्राचार्य से प्रभावित होकर आयुक्त सह कुलपति ने प्राचार्य के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि घाटशिला महाविद्यालय के विकास से संबंधित जो भी आवश्यक सहयोग चाहिए, वे करेंगे.


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


