Newsझारखण्ड

उपायुक्त चंदन कुमार और एसपी अमित रेनू ने कलईया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने प्रखंड हाटगम्हरिया अंतर्गत थाना कुमारडुंगी क्षेत्र के कलईया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

 

वरीय अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली तथा घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुलाकात के क्रम में अधिकारियों ने परिवार को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने राशन कार्ड, पेंशन योजना तथा परिवार में मौजूद बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन की स्थिति की समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परिवार को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी योजनाओं से तत्काल जोड़ा जाए।

 

इसके अलावा गांव में पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की सुरक्षा और पुनर्वास के प्रति गंभीर है तथा हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।

 

इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *