LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

रावनकोचा में जिप सदस्य सुलेख ने किया सिंचाई नाली निर्माण का शिलान्यास,

4,99,100 रूपये की लागत से होगा निर्माण,

राजनगर भाग संख्या 16 की जिला परिषद सदस्य सुलेखा हांसदा ने शनिवार को आदर्श अचार सहिंता की घोषणा से पूर्व सुबह करीब दस बजे अपने निर्वाचन क्षेत्र के रावनकोचा गांव में सिंचाई नाली निर्माण की आधारशीला रखी।

सिंचाई नाली का निर्माण लगभग 4,99,100 रूपये से होना है, जो 15वें वित्त आयोग अंतर्गत अबद्ध अनाबद्ध मद से होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव से प्रखंड मुख्यालय तक निकलने के लिए पक्की सड़क बनाने की मांग की है। इस पर जिप सदस्य ने योजनाएं लिख देने को कहा। कहा कि झारखण्ड में झामुमो की सरकार है। सरकार अपनी है। ग्रामीणों की दुःख दर्द से सरकार वाकिफ है। सड़क जल्द ही बनेगा। इस दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेता हीरालाल सतपथी, संवेदक रिंकू राउत, सपन देवगम, सानगी बारी, कैलाश देवगम, पटेल हांसदा आदि कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *