LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Blood Donation Camp-तुमुंग में युवा मिलन समिति के बैनर तले लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी किया रक्त दान

रक्त को शरीर में सड़ाने से अच्छा दान करे- शशिभूषण

Rajnagar:- युवा मिलन समिति तुमुंग की ओर से रविवार को तुमुंग पंचायत भवन में छठवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एमजीएम ब्लड बैंक से आये डॉक्टर व नर्स की टीम ने लोगों का रक्त संग्रह किया। इस रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिसमें 15 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान युवा मिलन समिति के संस्थापक शशिभूषण महतो ने कहा प्रतिवर्ष तुमुंग पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। हर बार सौ यूनिट से अधिक रक्त संग्रह होती है, परंतु इस बार आनन-फानन में कार्यक्रम होने की वजह से थोड़ी कम रक्त संग्रह हुई है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि रक्तदान करें। रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि कई बिमारियों से शरीर रोगमुक्त रहता है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि अगला रक्तदान शिविर नवंबर में होगा। जिसमें सरायकेला सदर अस्पताल एवं सदर अस्पताल खासम्हाल ब्लड बैंक के लिए एकसाथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भूतनाथ महतो, डॉ. स्वपन महतो, मधुसूदन महतो, विनोद महतो, बासुदेव महतो, शिवनाथ महतो, प्रवीण महतो, संजय महतो, आस्तिक महतो,, दिनेश पात्रो, बजरंग पात्रो, सूरज हांसदा, रविंद्र महतो, षष्ठी महतो, शंकर महतो, देव कुमार महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *