काला-बिल्ला विवाद में बड़ी कार्रवाई: Jharkhand Police Mens Association ने रांची शाखा सचिव संजय पासवान को किया सस्पेंड
रांची


काला-बिल्ला विवाद मामले में झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। Jharkhand Police Mens Association के केंद्रीय कार्यालय ने रांची शाखा के सचिव संजय कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय 28 फरवरी 2026 को आयोजित केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
मामला झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज टंडन और डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर काला-बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किए जाने की जानकारी मिलने के बाद संगठन ने इसे गंभीरता से लिया। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान काला बिल्ला लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के विरोध का निर्णय राज्य प्रतिनिधि सभा स्तर पर लिया जाता है, न कि व्यक्तिगत रूप से। संगठन का कहना है कि इस कदम से अनुशासनहीनता और भ्रम की स्थिति पैदा हुई तथा संस्था की छवि प्रभावित हुई।
महामंत्री रमेश उरांव और प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई

