Newsझारखण्डसरायकेला

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस नेता सावन सरदार ने दी शुभकामनाएं

 

राजनगर:- कांग्रेस पार्टी के राजनगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सावन सरदार ने देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के नेतृत्व, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, मेहनत और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।

सावन सरदार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होकर विशेष रूप से झारखंड सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी समुदायों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। उनकी उपलब्धियां देश की महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

Share this news