कोवाली थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने दी विदाई
पोटका : समाजसेवी दिनेश गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता द्वारा कोवाली थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को फूलों का गुलदस्ता देकर विदाई दी गई। इस मौके पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने कहा कि अपने 2 वर्ष 1 माह के कार्यकाल में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने हमेशा लोकहित और समाजहित में कार्य किया।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले ऐसे थानेदार बहुत कम मिलते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें बाढ़ में फंसे 164 छोटे-छोटे बच्चों का सफल रेस्क्यू, बच्चा चोरी के मामले का 18 घंटे के अंदर खुलासा करना तथा चोरी और नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करना शामिल है।
पिंटू गुप्ता ने कहा कि अपने बेहतर कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा के कारण धनंजय कुमार पासवान क्षेत्र में एक अच्छे थाना प्रभारी के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे कर्मठ और जनता के बीच लोकप्रिय थाना प्रभारी बहुत कम मिलते हैं। इसलिए क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

