LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

तुमुंग गाँव में हरिनाम संकीर्तन के लिए 251 कन्याओं द्वारा निकली गई भव्य कलश यात्रा

Saraikella:- सरायकेला ज़िला अन्तर्गत राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत के तुमुंग गाँव में आज 251 कन्याओं द्वारा
भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

बुधवार को अहले सुबह तुमुंग गाँव के छोर में स्थित तालाब से 251 कन्याओं ने पूजा पाट के बाद कलश में पवित्र जल भरकर गाजे-बजे के साथ कलश यात्रा निकाली और चलते चलते गाँव के शिव मंदिर पहुँचे जाहाँ सभी ने मंदिर की परिक्रमा की और गाँव के हरिमंदिर पहुँचकर कलश की स्थापना की।

बता दे कि तुमुंग गाँव में कल यानी गुरुवार से अष्टम प्रहार अखंड राधा गोविंद हरिनाम संकृतन का आयोजन किया गया है। आज कलश यात्रा निकाली गई साम को गंध दी जाएगी। मौक़े पर समाज सेवी शशि भूषण महतो ने बताया कि बिगत 70 साल पूर्व गाँव में कीर्तन होती थी बीच में किसी कारण वस संकृतन रुक गई थी, मंदिर ज़र-ज़र हो चुकी थी। पीछेले साल गाँव वाशियों की पहल से मंदिर का रिपीयरिंग कार्य किया गया और संकृतन आरंभ की गई।
ये दूसरा साल है। संकृतन को लेकर गाँव में बहुत उत्साह है
108 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा करने की योजना थी लेकिन गाँव में बच्चियों में कलश यात्रा की उत्साह के वजह से संख्या बढ़ कर 251 हो गई।
संकृतन के लिए ख़ास तौर पर उड़ीसा से संकृतन दल बुलाये गये है और 2 दल बंगाल से आ रहे है। संकृतन की योजना 3 साल के लिए है यदि श्री कृष्ण का कृपा रहा तो आगे भी जारी रहेगा।

कलश यात्रा सह आष्टम प्रहार अखंड राधा गोविंद हरिनाम संकृतन का सफल आयोजन में इस हरियाणा संकीर्तन को सफल बनाने में जिला परिषद अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो, समाज, अरुण महतो, वन बिहारी महतो, सीताराम महतो, श्यामल महतो,खोकाराम महतो, विश्वजीत महतो, विपिन बिहारी, शरदचंद्र महतो, आशुतोष महतो, ससटीपौध महतो, विश्वजीत महतो, दिनेश पत्र, राम बिहारी महतो, शंकर महतो, निरंजन महतो, मधुसूदन महतो, शिवनाथ महतो, सुशांत महतो,

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *