JamshedpurNewsझारखण्ड

शंखनाद के साथ डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से 18 मार्च को निकलेगा भव्य हिन्दू नववर्ष यात्रा प्रेस वार्ता हुआ सम्पन्न उमड़ेगा लगभग पांच लाख हिंदुओ का जनसैलाब

 

आज दिनाँक 16/3/2026 दिन सोमवार को हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष यात्रा को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से समाजसेवी नित्यानंद सिन्हा,धर्मेंद्र प्रसाद, हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक शंकर रेड्डी,मंगल अखाडा के मुन्ना सिंह ,अधिवक्ता राजहंस तिवारी,पवन सिंह,हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रकाश ,हिन्दू जागरण मंच के प्रमुख अमित शर्मा और सुखदेव उपस्थित थे सभी ने सामूहिक रूप से प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि कल दिनांक 18 मार्च 2026 दिन बुधवार को हिन्दू उत्सव समिति एवं हिन्दू जनजागरण मंच के तत्वाधान में स्थान डिमना चौक ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से हिन्दू नववर्ष यात्रा निकाला जायेगा यात्रा का संगम स्थली डिमना ट्रांसपोर्ट मैदान होगा जिसमे शहर के साथ साथ आस पास के सभी क्षेत्रो से बड़ी संख्या में हिंदू सम्मलित होकर संगम स्थान डिमना ट्रांसपोर्ट मैदान में भगवा स्नान करेंगे

सभी क्षेत्रो से कार्यकर्ताओ द्वारा कि गयी बैठकों के आधार पर इस बार यात्रा में लगभग पांच लाख हिन्दुओ के सम्मलित होने कि संभावना हैँ यह यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर डिमना से निकलकर मानगो चौक होते हुए मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर से महाराणा प्रताप चौक और पुराना किताब दुकान चौक होते हुए बंगाल क्लब के रास्ते साकची सुभाष मैदान (आमबगान) में पहुंचेगी,जहाँ हजारों रामभक्तो कि उपस्थिति में 21 पंडितों के माध्यम से भारत माता की भव्य आरती होगी जिसका साक्षी पूरा शहर बनेगा

 

*डिमना ट्रामसपोर्ट नगर मैदान में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा,श्रीराम भगवान की 21 फिट ऊंची प्रतिमा, श्रीराम दरबार झांकी ,शिव परिवार झांकी , अघोरी नृत्य झांकी , शिव तांडव व रामगढ़ का प्रसिद्ध डंका,बानर सेना तथा आधुनिक भव्य डी. जे. जिसपे थिरकेंगे रामभक्त*:- *धर्मेंद्र प्रसाद*

इस वर्ष यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री राम भगवान की 21 फिट ऊंची प्रतिमा,व कई प्रकार कि झाँकियां जैसे राम दरबार ,शिव परिवार, 9 फिट के बजरंगबली साथ ही रामगढ़ का प्रसिद्ध डंका रहेगा जो उपस्थित रामभक्तों का मन मोह लेगा साथ ही आधुनिक भव्य डी. जे. रहेगा जिसके धुन पर हजारों रामभक्त थिरकेंगे,

 

*मातृशक्ति के रूप में हजारों महिलाएं पारंपरिक परिधान में करेंगी यात्रा का नेतृत्व, यात्रा में हर हिन्दू घर से निकले एक सनातनी का आह्वान:नित्यानंद सिन्हा*

प्रेस को सम्बोधित करते हुए मानगो निवासी जय महाकाल सेवा संघ के संरक्षक व समाजसेवी नित्यानंद सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष कि यात्रा अपने आप में अद्भुत और भव्य होगा प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष हिन्दू नववर्ष यात्रा में महिलाओं की सहभागिता अधिक रहने वाली है लेकिन इस वर्ष लाखो के भीड़ में हजारों की संख्या में पूरे शहर से महिलाएं यात्रा में शामिल होंगी और पारंपरिक परिधान के साथ महारानी लक्ष्मी बाई,व दुर्गावाती के समान अपने धर्म की रक्षा करने का संदेश देंगी,सभी महिलाओं की अगुवाई मंजू जी,सुशीला देवी ,अमृता मिश्रा,उषा यादव,शशि आचार्य,संतोषी साहू,दुर्गा साहू ,पूजा कुमारी सहित अन्य करेंगी जो हिन्दू उत्सव समिति के महिला प्रमुख भी है

साथ हीं हमारे कार्यकर्ता मानगो सहित शहर के सभी हिन्दू घरों में जाकर यह अभियान चला रहे हैँ और आग्रह कर रहें हैं कि उपरोक्त यात्रा में हर हिंदू घर से कम से कम एक व्यक्ति शामिल होकर हिन्दुत्वा एकता को मजबूती प्रदान करें

 

*यात्रा को सफल बनाने व प्रसासन के सहयोग हेतु हिन्दू उत्सव समिति ने दी है 200 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी:- रवि प्रकाश*

उपरोक्त भव्य यात्रा को सफल बनाने के लिए हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रकाश ने बताया कि विधि व्यवस्था व यातायात नियमों को दुरुस्त करने के लिए हिन्दू उत्सव समिती हिन्दू जनजागरण मंच ने लगभग 200 प्रमुख कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी है जो यात्रा के निमित्त सारे रास्ते मे यातायात नियमो का पालन कराने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित मंगल अखाडा के मुन्ना सिंह,हिन्दू जनजागरण मंच के प्रमुख अमित शर्मा व पवन सिंह , प्रिंस,सुभम राज ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए हिन्दू समाज से आह्वान किया कि आगामी दिनांक 18/3/26 को समय दोपहर 3 बजे शहर के समस्त हिन्दू से आग्रह है कि हिन्दू एकता को बढ़ाने के लिए सभी हिन्दू अपने अपने घरों से निकलें और यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं और हर एक व्यक्ति अपनी सहभागिता इस यात्रा में सुनिश्चित करें

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *