प्राचीन गुरुकुल आश्रम बाना-टांगरानी मंदिर में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता महायज्ञ प्रारंभ
राजनगर प्रखंड के बाना पंचायत अंतर्गत टांगरानी में प्राचीन गुरुकुल आश्रम मंदिर में पांच दिवसीय श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ आज हुआ। प्रातः दस बजे खरकई नदी में पंडित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण व विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर 151 कलश में जल भरकर महिलाएं कलश ढोकर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कलश स्थापित किया।


भक्ति भाव से पूजा अर्चना किया गया। ज्ञात हो कि रामानंद सरस्वती महाराज और विद्यानंद सरस्वती महाराज के सहयोग से वर्ष 1958 – 59 से विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ प्रारंभ हुआ था। गुरुकुल आश्रम के संचालक कर्मानन्द सरस्वती चंदन बाबा ने बताया कि 21 मार्च गुरुवार कलश यात्रा अंकुर रोपण तथा अधिवास संध्या का कार्यक्रम किया गया। आज 22 मार्च को यज्ञ एवं संकीर्त्तन महामंत्र होगा। 23 मार्च शनिवार को यज्ञ एवं संकीर्तन महामंत्र तथा 25 मार्च सोमवार को पूर्णाहुति के साथ भागवत गीता यज्ञ एवं महामंत्र संकीर्तन सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में दूर दराज से भक्त पहुंचते हैं। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


