उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के पूर्व बच्चों ने बुरुडीह और माहलीसाई गांव में रैली निकाली।

समारोह में बच्चों ने भाषण, नृत्य, संगीत और कविता पाठ किया। ममता प्रामाणिक और पूनम नायक ने भाषण में कहा कि 26 जनवरी हमारे उन देशभक्तों की शहादत, त्याग, समर्पण और कुर्बानी पर भावांजलि देने का दिन है।
नृत्य में संगीता, साक्षी, पार्वती, खुशी और रेणुका ग्रुप शामिल हुई। संगीत में सोनिया तीयू और पूजा नायक के ग्रुप ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कविता पाठ में कक्षा द्वितीय की छात्रा अष्टमी प्रमाणिक की देश भक्ति कविता पाठ से सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं काफी खुश नजर आए।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंच का संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार महतो और ब्रज किशोर कुमार बेदिया ने किया। मौके पर लक्ष्मण साहू, स्वागता सिंह, अनीशा लकड़ा, प्रशांत कुमार प्रधान, मौसमी दास, संध्या प्रधान आदि मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


