Newsझारखण्ड

जिला कांग्रेस ने गैस की कीमत पर केंद्र सरकार का जोरदार विरोध किया  

 

 जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, साकची के समक्ष जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ और लगातार हो रहे गैस की किल्लत एवं गैस के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ नाली में पाइप लगाकर गैस निकालने और गैस चूल्हा जलाकर चाय और पकौडा बनाने का प्रयास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदीजी ने कहा था कि नाली के गैस से चूल्हा जलेंगा, आज जब गैस की किल्लत हो गई है, इसी प्रयास को समझने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने यह प्रयास किया। लेकिन मिथ्या साबित हुई। इसी प्रकार नरेंद्र मोदी ने ताली और थाली बजाकर कोरोना भागने की बात कही थी, नोटबंदी लाकर काला धन पकड़ने की बात की थी, इसी प्रकार सब बात नरेंद्र मोदी की मिथ्या हो रही है और आम जनता परेशान हो गई है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। उनकी विदेश नीति हर मोर्चे पर विफल दिख रही है। भारत को जनता ने पूरा समर्थन देकर, इन्हें सरकार तीन-तीन बार बनवाया लेकिन जनता के साथ उनके द्वारा बराबर छल किया जा रहा है। अब आम जनता को सजग होने और जागरूक होने की आवश्यकता है और ऐसी कुव्यवस्था सरकार से निजात पाने की जरूरत है। आज के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विजय खान, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, के के शुक्ला, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, चिन्ना राव, राजेश चौधरी, सामंत कुमार, राज किशोर यादव, विजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, गुरदीप सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, बृजेंद्र तिवारी, विश्वजीत जेना, सनी सिंह, नालनी सिन्हा, राकेश साहू, उपेंद्र नाथ वर्मा, आशुतोष सिंह, संतोष सिंह, अतुल गुप्ता, आशीष ठाकुर, रविंद्र मौर्या, राजकिशोर प्रसाद, अंसार खान, संतोष सिंह, राजा ओझा, राजा सिंह राजपूत, अंकुश बनर्जी, सुरेंद्र सिंह, अजय शर्मा, संतोष शर्मा, अमरनाथ सिंह, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, शिल्पी चक्रवर्ती, संध्या दास, कौशल प्रधान, बलदेव सिंह, फिरोज खान, अमित श्रीवास्तव, अजय मंडल, रंजन सिंह, विनोद यादव, रामदास मेहता, इंदु देवी, रणजीत सिंह, अजय महतो, विजय पांडे, रंजीत झा, अखिलेश यादव-2, वीरेंद्र पांडे, संजय यादव, सुनीता टोप्पो, देवशरण सिंह, मुन्ना सिंह, नवनीत मिश्रा, प्रेमी एंथोनी, गुड्डी देवी, अजय यादव, सुभाष प्रसाद, एमडी चांद, सुनील प्रसाद, राजेश कुमार, अमर कुमार मिश्रा, पप्पू तिवारी एवं संजय सिंह आजाद शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *