Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर प्रखंड के नाटयरूली गांव में विश्व जल दिवस पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल पंचायत के नाटयरूली गांव में रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक सामाजिक कल्याण संस्था तथा एक निजी बैंक की सामाजिक पहल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 30 से अधिक महिलाओं सहित गांव की अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा भविष्य के लिए जल बचत की आवश्यकता पर बल देना था।

इस अवसर पर जल संरक्षण, जल के समुचित उपयोग, भूजल स्तर को बनाए रखने तथा आधुनिक सिंचाई तकनीकों जैसे टपक सिंचाई एवं सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई प्रणाली के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन, तालाबों की नियमित सफाई तथा अनावश्यक जल व्यय को रोकने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि यदि वर्तमान समय में सामूहिक रूप से जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण के लिए प्रयास किए जाएं, तो भविष्य में जल संकट से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने अपने गांव में जल संरक्षण हेतु मिलकर कार्य करने तथा जल की बचत करने का संकल्प

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *