राजनगर के जानेमाने समाजसेवी बासुदेव राउत का हार्ट अटैक से निधन
राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मुरुमडीह निवासी जानेमाने समाज सेवी बासुदेव राउत का हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वे लगभग 60 वर्ष के थे. जानकारी के अनुसार बासुदेव राउत प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी शाम को राजनगर स्थित माझीराज पेट्रोल पम्प में कुर्सी पर बैठ कर बात कर रहे थे. वे हर शाम को यहाँ को यहाँ बैठते हैं.

बात करते हुए अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया और कुर्सी से गिर गए. इसके बाद आनन फानन में उसे पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में ले जाया गया. जहां से उसे जमशेदपुर रेफर किया गया. स्वजन उसे टीएमएच ले गए परन्तु डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया. जैसे ही बासुदेव की आकस्मिक निधन की खबर फैली उसे जानने और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ उठी. वासुदेव राउत क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी थे.
वे अपने पीछे एक बेटा और पत्नी को छोड़ गए, बेटी की शादी हो चुकी है. वे राजनगर पीडीएस डीलर संघ के अध्यक्ष भी थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


