सरहुल महोत्सव में थीरके पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक सविता महतो

ईचागढ़- कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के डाटम गांव के बिरसा चौक में सोमवार को बिरसा मुण्डा सरना समिति द्वारा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। सरहुल पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं विधायक सविता महतो भी उपस्थित हुए एवं मां सरहुल से क्षेत्र की मंगल कामना किया। आदिवासी रिती रिवाज से नाया द्वारा सरहुल पूजा कर सखुआ पुष्प अर्पित किया गया। लोगों के बीच प्रसाद का वितरण एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया। वहीं रांची के तमाड़ के प्राकृतिक सरहुल नृत्य पार्टी, सरहुल युवा समिति तामराना एवं बंगाल के पुरूलिया जिला के कदमडीह सरहुल दल के द्वारा सरहुल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 1929 में फोरेस्ट एक्ट बना, जिसमें वनाधिकार से जनजाति समुदाय को वंचित किया गया। उन्होंने ग्राम सभा के अधिकार में जंगल है, सिर्फ समाज को जागरूक करने की जरूरत है।



उन्होंने समाज को नशा से दूर रहने और शिक्षा को अपनाने का अपील किया। उन्होंने सरहुल एवं सेंदरा का परम्परा का इतिहास का भी बखान किया। वहीं विधायक सविता महतो ने जन समुह को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल एक प्राकृतिक पुजा है,जल जंगल जमीन की रक्षा का सीख देता है। सरहुल महोत्सव में पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मादल बजाकर एवं विधायक सविता महतो महिलाओं के साथ सरहुल नृत्य कर महोत्सव को और रोमांचक बना दिया। मौके पर आदित्यपुर के मेयर संजय सिंह सरदार, विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो,प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर,खुदी सिंह सरदार, बंकेश्वर सिंह मुण्डा, अजित सिंह मुण्डा,पप्पू वर्मा, सारथी महतो, मंगल सिंह मुण्डा,रामलाल सिंह मुण्डा , गोरा चांद सिंह मुण्डा, उमेश सिंह मुण्डा आदि उपस्थित थे।


