Newsझारखण्ड

पाकुड़ मंडल कारा में महिला कैदी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़ मंडल कारा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पति की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद विचाराधीन महिला कैदी संझली हेंब्रम की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सामने आते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
संझली हेंब्रम फरवरी महीने में कोलाजोड़ा गांव में अपने पति झुन्नू हांसदा की कथित हत्या के आरोप में जेल भेजी गई थी। मृतक की बहन ने एफआईआर दर्ज कराते हुए संझली पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह न्यायिक हिरासत में थी।
रविवार की सुबह संझली हेंब्रम को बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाया गया। जेल कर्मियों ने तुरंत चिकित्सकीय जांच कराई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जेल प्रशासन ने नियमानुसार पूरे मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर किसी तरह की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीम पूरी घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *