जमशेदपुर में 27 मार्च से शुरू होगा इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर, 5 अप्रैल तक चलेगा महा आयोजन

जमशेदपुर: शहर के गोपाल मैदान में 27 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर (IGGTF) एवं झारखंड इंटरनेशनल कंज्यूमर एक्सपो का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मेले का संयुक्त आयोजन भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्राइबल क्रिएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (रांची) और सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज (कोलकाता) द्वारा किया जा रहा है।


आयोजकों के अनुसार, यह पूर्वी भारत के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में से एक है, जिसमें देश-विदेश के व्यापारी, उद्योगपति, सरकारी विभाग और पीएसयू भाग लेंगे। मेले में आने वाले लोगों के लिए पूरी प्रदर्शनी एयर कंडीशन सुविधा से लैस होगी, जिससे दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
इस ट्रेड फेयर में थाईलैंड, कोरिया, मलेशिया, दुबई और अफगानिस्तान जैसे कई देशों की भागीदारी रहेगी। वहीं भारत के 15 से 16 राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के प्रदर्शक भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
मेले में फर्नीचर एवं इंटीरियर, इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स, रेडीमेड कपड़े, ज्वेलरी, लेदर आइटम्स, लाइफस्टाइल उत्पाद, हस्तशिल्प, हैंडलूम, जूट उत्पाद तथा एग्रो और प्रोसेस्ड फूड जैसी कई श्रेणियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
आयोजकों का कहना है कि यह मेला व्यापारियों, निर्माताओं और छोटे उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर सकेंगे। साथ ही आम लोगों को एक ही छत के नीचे देश-विदेश के विभिन्न उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
यह आयोजन स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान की जायेगी!

