Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में रामनवमी जुलूस के दौरान सौहार्द का अद्भुत नज़ारा, मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल

 

खरसावां:

रामनवमी के अवसर पर खरसावां में आस्था और सद्भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। पारंपरिक हथियारों और जयघोषों के बीच निकले रामनवमी जुलूस पर बेहरासाई के मुस्लिम समाज ने फूल बरसाकर भाईचारे की मिसाल पेश की। गुलाब के फूलों और शीतल पेयों से जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर मुस्लिम समुदाय ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।

तलसाही स्थित अर्जुना वाटिका से प्रारंभ जुलूस बाजारसाई, कुम्हारसाही, बेहरासाई, कदमडीहा और चांदनी चौक होते हुए पुनः तलसाही में संपन्न हुआ। रास्ते भर “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के उद्घोष ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग—सभी रामभक्ति की रंग में रंगे नज़र आए।

जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। इससे पूर्व सभी अखाड़ों में विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई।

मुस्लिम समाज का स्वागत बना चर्चा का केंद्र

बेहरासाई के मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गुलाब और कोल्ड ड्रिंक से स्वागत किया गया। शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा ने एक सुखद और प्रेरक दृश्य प्रस्तुत किया, जिसका शहरभर में सराहना होती रही।

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी भी मजबूत रही। सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी और अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू की उपस्थिति में थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं सीसीटीवी कैमरों से जुलूस पर कड़ी निगरानी रखी गई।

युवा मंच ने लगाया सेवा शिविर

क्षेत्रीय युवा मंच खरसावां द्वारा बेहरासाई चौक पर श्रद्धालुओं के लिए जल, शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू और थाना प्रभारी गौरव कुमार ने किया।

रामनवमी जुलूस के दौरान जिस तरह आस्था, उत्सव और साम्प्रदायिक सौहार्द का संगम खरसावां में देखने को मिला, उसने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *