NewsSportsझारखण्ड

IPL 2026 से पहले धोनी को बड़ा झटका, शुरुआती दो हफ्ते मैदान से दूर रहेंगे ‘थाला’

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से फिलहाल रिहैबिलिटेशन में हैं और उन्हें पूरी तरह आराम की सलाह दी गई है। यही कारण है कि वे टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। फ्रेंचाइज़ी ने उनके लिए संदेश जारी करते हुए लिखा— “Get well soon, Thala!”

इधर, आज से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगी। बीसीसीआई ने पिछले साल 4 जून को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का हवाला देते हुए किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

आईपीएल ने पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे। अब पूरा कार्यक्रम सामने आ चुका है, जिसके अनुसार 13 अप्रैल से 24 मई तक विभिन्न शहरों में 50 और मैच होंगे। हालांकि 84 मैचों की चर्चा थी, लेकिन इस सीजन में इतने मुकाबले शामिल नहीं किए गए हैं। फैंस अब धोनी की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द मैदान पर

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *