Newsझारखण्ड

राज्यपाल ने देव कुमार की प्रेरणादायक पुस्तक ‘पावर ऑफ माइंडसेट’ का किया विमोचन, युवाओं के लिए बताई उपयोगी

रांची के लोकभवन में मंगलवार को आयोजित एक विशेष समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने लेखक देव कुमार की नई पुस्तक “पावर ऑफ माइंडसेट” का औपचारिक विमोचन किया। प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती विकसित करने पर केंद्रित है।

विमोचन के दौरान राज्यपाल ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में सकारात्मक मानसिकता सफलता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे साहित्य युवाओं को सही दिशा देने का काम करते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. शालिनी मिंज, जलेश्वर कुमार और मुकेश कुमार महतो ने भी इस पुस्तक को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि यह युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक रूप में कार्य करेगी। खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने याद दिलाया कि देव कुमार की पूर्व कृति “मैं हूँ झारखण्ड” ने राज्य की संस्कृति और पहचान को नई रोशनी दी थी।

वक्ताओं का कहना था कि “पावर ऑफ माइंडसेट” विद्यार्थियों और युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाने में सहायक होगी। समारोह के अंत में लेखक को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक समाज में आत्म-विकास की भावना को और मजबूती देगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *