JamshedpurNewsझारखण्ड

आजसू युवा मोर्चा का सरकार पर हमला, सदस्यता अभियान से संगठन मजबूत करने की तैयारी  

आजसू युवा मोर्चा का सरकार पर हमला, सदस्यता अभियान से संगठन मजबूत करने की तैयारी

 

जमशेदपुर: आजसू युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर नगर संयोजक सह प्रभारी मंटू शुक्ला आशु ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई मुद्दों पर नाकामियों को उजागर किया।

 

उन्होंने कहा कि बीते 6 वर्षों में सरकार अपने कई अहम वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

 

मंटू शुक्ला ने बताया कि पार्टी जल्द ही युवाओं को जोड़ने के लिए एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में पार्टी की भूमिका और प्रभाव बढ़ेगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी सुप्रीमो के साथ विचार-विमर्श कर जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में आजसू पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पार्टी सुप्रीमो को जमशेदपुर आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त किया जा सके।

 

मंटू शुक्ला ने अंत में कहा कि आजसू पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी मजबूती के साथ जनहित में संघर्ष जारी रहेगा।

Share this news