सोनुआ: गोविंदपुर पंचायत में पान-तांती समाज की नई कमेटी गठित, भस्कन्द दास बने अध्यक्ष

सोनुआ: गोविंदपुर पंचायत में पान-तांती समाज की नई कमेटी गठित, भस्कन्द दास बने अध्यक्ष


सोनुआ सामुदायिक भवन गोविंदपुर (लोटापहाड़) में रविवार को कोल्हान प्रमंडल पान/तांती कल्याण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. पश्चिमी सिंहभूम जिला संरक्षक मुनीलाल दास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से सोनुआ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत कमेटी का गठन किया गया. संगठन के विस्तार और समाज की एकजुटता पर बल देते हुए इस बैठक में सोनुआ प्रखंड के पदाधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई. विशेष अतिथि के रूप में पड़ोसी प्रखंड गुइलकेरा के गुरगुड़िया निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनुज दास भी उपस्थित रहे और अपने अनुभवों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया. गोविंदपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले चार गांवों—गोविंदपुर, पुनीपदा, बोइकेड़ा और कुपुई के स्वजातीय बंधुओं के प्रस्ताव और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया
अध्यक्ष भस्कन्द दास, उपाध्यक्ष दुर्गा चरन तांती
सचिव लक्ष्मी दास, उपसचिव हिमांशु शेखर तांती
कोषाध्यक्ष हीरालाल दास, महिला संयोजिका देवकी केशरी, उपमहिला संयोजिका गीता दास, बिंदिया तांती, घनश्याम तांती, श्रीमती लता तांती, श्री लक्मण तांती एवं श्रीमती गीता दास. कार्यक्रम के अंतिम चरण में सोनुआ प्रखंड सचिव बबलू दास ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान और कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. सोनुआ प्रखंड इकाई के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुए इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोज तांती, सचिव श्री बबलू दास, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार दास, महिला संयोजिका सुश्री नैना दास, सदस्य कौशल्या दास, सुश्री महेश्वरी पान और श्री धर्मेंद्र दास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

