Newsझारखण्ड

रांची: दो नाबालिग सगे भाई लापता, तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं

रांची के खादगढ़ा सब्जी मार्केट सरकारी क्वार्टर से दो नाबालिग सगे भाई करीब 24 घंटे से लापता हैं। पिता पुनीत राम ने बताया कि उनके बेटे गोलू कुमार (15 साल) और रजनीश कुमार (10 साल) सुबह चार बजे घर से निकले थे और तब से उनका कोई पता नहीं चला।

परिवार ने बच्चों को खोजने की पूरी कोशिश की, लेकिन किसी भी सुराग का पता नहीं चला। जब परिजन सुखदेवनगर थाना पहुंचे तो पुलिस ने शुरुआत में आवेदन लेने से इंकार किया और खोजबीन में गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में सिटी एसपी पारस राणा के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अब दोनों बच्चों की तलाश में पूरी तरह जुटी हुई है, लेकिन तीसरे दिन भी उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share this news