LatestNewsझारखण्डराजनीति

Good News For Ex CM Hemant Soren- झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व सीएम के लिये अच्छी खबर

Ranchi:- झारखंड हाईकोर्ट से सूबे के पूर्व CM हेमंत सोरेन के लिए अच्छी खबर आई है। बता दें कि फ़िलहाल हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने ईडी को समग्र जवाब दाखिल करने का समय दिया है। झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि उनके लिए यह अच्छी खबर है।आगे उन्होंने कहा की कोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार किया।

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार (12 फरवरी) को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर संतोष व्यक्त किया,साथ ही कहा कि हमने कोर्ट में जो आवेदन दिया था, उसे स्वीकार कर लिया गया है। हमारे आवेदन पर ईडी को समग्र जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है और हम यही चाहते थे। कोर्ट ने उसे आज अलाउ कर दिया।

पूरी घटनाक्रम पर एक साथ होगी सुनवाई

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि अब पूरे घटनाक्रम पर एक साथ सुनवाई होगी। यह हमारे लिए अच्छा संकेत साबित हो सकती है। राजीव रंजन ने कहा, ‘हमने कहा था कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी गैर-कानूनी है, उनकी रिमांड को भी हमने हाईकोर्ट में चैलेंज किया था। अब प्रवर्तन निदेशालय को इन सभी मामलों में जवाब देना होगा।

इस दिन होगी हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई

महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि हमने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और अवैध करार दिया था। हमने इसका आवेदन कोर्ट में किया और कोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार कर लिया है। 27 फरवरी को उनकी गिरफ्तारी से लेकर रिमांड तक की ईडी की कार्रवाई पर अंतिम सुनवाई होगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *