LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

स्थानांतरण पर एसपी को जिले के पत्रकारों ने दी विदाई एवं नवपदस्थापन की शुभकामनाएं

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक रहे मुकेश कुमार लुनायत को उनके स्थानांतरण पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें नवपदस्थापन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका स्वागत करते हुए उन्हें भव्य विदाई दी। पत्रकार विजय कुमार साव, दशरथ प्रधान, रमजान अंसारी, दीपक महतो एवं कामदेव कुमार ने निवर्तमान एसपी मुकेश कुमार लुनायत से मिलते हुए कहा कि आपका कार्यकाल में जिले में विधि व्यवस्था की स्थिति बेहतर रही है। इस दौरान निवर्तमान एसपी ने भी सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि जिले में पदस्थापन के दौरान उन्हें सभी का सहयोग मिलता रहा है।

 

Share this news