Newsझारखण्ड

भाजपा में शामिल हुईं फुसरो की पार्षद रश्मि सिंह, आदित्य साहू ने किया स्वागत

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़ी फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी नव सदस्यो का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाया। इस दौरान कई लोगों ने मिस कॉल के माध्यम से डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत भी पार्टी से जुड़ाव किया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक, बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है, जिससे आम जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।

उन्होंने महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज महिलाएं देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं और पार्टी उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

रश्मि सिंह के भाजपा में शामिल होने को संगठन के लिए मजबूती का संकेत बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और बल मिलेगा। इस अवसर पर विनय सिंह, अनिल सिंह, विजेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, शोभा सिंह, सीमा सिंह, निधि सिंह, राजीव रंजन, विक्रम कुमार और श्वेता सिंह सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

Share this news