Newsझारखण्डसरायकेला

97% अंक लाकर किसान का बेटा रोहित महतो बना राजनगर प्रखंड टॉपर, जिला में 4वां स्थान

 

राजनगर :- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में राजनगर प्रखंड के लिए गर्व की खबर सामने आई है। एस.एस. हाई स्कूल, राजनगर के छात्र रोहित महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। साथ ही उन्होंने पूरे जिले में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रोहित महतो, जो एक साधारण किसान परिवार से आते हैं, ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके पिता मलिन कुमार महतो किसान हैं और माता मीना देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रोहित ने पढ़ाई के प्रति समर्पण दिखाते हुए यह सफलता अर्जित की।

प्राप्त अंकों की बात करें तो रोहित ने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 99, विज्ञान में 100 और सामाजिक विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए हैं। कुल 500 अंकों में से 485 अंक हासिल कर उन्होंने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई है।

रोहित की इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता ,स्कूल के शिक्षकगणों को दिया है परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। स्कूल के शिक्षकों ने भी रोहित की मेहनत और अनुशासन की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहित ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के आगे किसी भी प्रकार की बाधा बड़ी नहीं होती।

रोहित महतो की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे राजनगर प्रखंड को गौरवान्वित किया है।

Share this news