94% अंक लाकर रानी प्रधान ने किया नाम रोशन, प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

राजनगर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में बीपीडीए हाई स्कूल, भीमखंडा की छात्रा रानी प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कुल 500 अंकों में से 470 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।


रानी प्रधान, पिता निगमानंद प्रधान एवं माता अलोचना प्रधान की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
प्राप्त अंकों के अनुसार रानी ने हिंदी में 94, अंग्रेजी में 93, गणित में 98, संस्कृत में 89, सामाजिक विज्ञान में 96 तथा विज्ञान में 80 अंक प्राप्त किए हैं। सभी विषयों में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ए प्लस ग्रेड हासिल किया है।
रानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रानी प्रधान की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।


