झारखण्डसरायकेला

कांड्रा टोल पोस्ट पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, कई वाहन चालकों का कटा चालान

 

 

सरायकेला-खरसावां : कांड्रा टोल पोस्ट पर सोमवार को सरायकेला पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से जांच की गई।

 

जांच के क्रम में शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

 

सरायकेला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share this news