झारखण्डसरायकेला

सड़क सुरक्षा के प्रति चलाया जागरूकता अभियान, हेलमेट का वितरण

 

 

ईचागढ़-तिरूलडीह थाना क्षेत्र के शहीद चौक में मंगलवार को तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आम जनता एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने,नशे की हालत में वाहन नही चलाने एवं निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने का अपील किया गया। तिरूलडीह पुलिस द्वारा समाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच हेलमेट का भी वितरण किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में अधिकांश मौतें सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन नहीं करने से होता है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि हेलमेट का उपयोग सिर्फ पुलिस व प्रशासन से बचने के लिए नहीं करें वल्कि अपनी जीवन रक्षा के लिए बाइक चलाने पर हमेशा हेलमेट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी कौशल कुमार, एएसआई हरदेव पासवान एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे।

Share this news