LatestNewsझारखण्डसरायकेला

जिला परिषद आमोदिनी महतो एवं JLKM पार्टी के प्रयास से साउथ ईस्ट कंपनी से वार्ता सफल, मृतक यादव महतो के आश्रितों को 6 लाख एवं मृतक के पत्नी को 8000 प्रतिमाह देने पर बनी सहमति

जिला परिषद आमोदिनी महतो और जेएलकेएम पार्टी के नेताओं के प्रयास से साउथ ईस्ट कंपनी के साथ वार्ता सफल रही। इस वार्ता में मृतक यादव महतो के आश्रितों को 6 लाख रुपये और मृतक की पत्नी को 8000 रुपये प्रतिमाह देने पर सहमति बनी। यह वार्ता मृतक यादव महतो के परिवार के लिए एक बड़ी राहत है, जिन्हें इस दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था।

 

इस वार्ता में शशि भूषण महतो, जिला परिषद प्रतिनिधि, प्रेम मार्डी (उपाध्यक्ष JLKM), रोहित महतो (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, JLKM), प्रभांशु महतो (उपमुख्या), संजय महतो (प्रखंड अध्यक्ष, JLKM), सुजय प्रमाणिक शामिल थे। आमोदिनी महतो ने कहा कि हमारी पार्टी ने मृतक के परिवार के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी है और हमें इस बात की खुशी है कि हमारे प्रयास से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *