ईचागढ़ प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) के तहत चयनित लाभुकों के बीच 12 यूनिट बकरी पालन योजना अंतर्गत बकरियों का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करने की जानकारी दी। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, समय-समय पर टीकाकरण, संतुलित पोषण एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए, ताकि लाभुक योजना का अधिकतम लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आय का अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बकरी पालन कम लागत में बेहतर आय देने वाला व्यवसाय है, जिससे ग्रामीणों को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
इस मौके पर लाभुकों से पशुओं की समुचित देखभाल करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बकरी पालन को आय सृजन का मजबूत माध्यम बनाने का आग्रह किया गया।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत जिले में लगातार पात्र लाभुकों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।


