झारखण्डसरायकेला

राष्ट्रीय उच्च पथ 32 पर ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार ने खोया दो टांग

 

 

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के पुरुलिया-धनबाद राष्ट्रीय उच्च पथ -32 पर रविवार सुबह पितकी गेट के समीप अनियंत्रित ट्रेलर संख्या JH05 070607 ने साइकिल सवार कालिया गोप को टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनका दो पैर बुरी तरह कुचल गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की सुचना पर चांडिल स्टेशन के आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और ट्रेलर चालक को पकड़ कर नीमडीह पुलिस को सौंप दिया।

 

राशन लेकर वापस लौट रहे थे कालिया

घायल कालिया गोप को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर नीमडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन व चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि नीमडीह थाना क्षेत्र के चिंगड़ीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय कालिया गोप रविवार सुबह राशन लेने गया था,वापस लौटने के दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि कालिया गोप अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पितकी गेट के पास यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।इससे पहले भी यहां एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।लोगों ने उक्त सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि घायल कालिया गोप की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share this news